लालू ने किया बिहार में जनता की अपमान।

        लालू ने किया बिहार में जनता की अपमान।

एक ओर जहाँ बिहार में बाढ़ के कारण बिहार की जनता पस्त है वही बिहार के नेता मस्त है। दोस्तों जरा सोचिये की क्यों कभी भारी बारिश के चलते किसी नेता का महल नहीं बहता क्यों सिर्फ गाँव के गाँव गायब हो हो जाते है क्यों सिर्फ आम लोगो को ही ये परेशानियां झेलनी पड़ती है।
आखिर क्यों???

ये सवाल आज हर उस भारत के आम नागरिक के मन में है।

क्या बाढ़ से बचने के लिए सारी मूलभूत सुविधाएं नेता अपने बंगले व महल में ही लगवा लेते है।

यह सच है कि भारत जैसे देश में जहां मूलभूत ढांचे में काफी कमियां हैं, वहां बारिश से असुविधाएं ज्यादा खड़ी हो जाती हैं। लेकिन इसके बावजूद मॉनसून की खूबसूरती को भी नकारा नहीं जा सकता, कम से कम लालू प्रसाद यादव तो ऐसा ही मानते हैं। भारत के कई हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे चुका है, इस बीच लालू यादव इन तस्वीरों में बारिश का लुत्फ उठाते नज़र आ रहे हैं जो उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की है।

लालू की पोस्ट
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लालू यादव ने लिखा है
सावन और सावन की बारिश का अलग ही मजा है। पटना में हुई झमाझम बारिश का आनंद लेने से खुद को रोक नहीं पाया।  बारिश की बूंदों को स्पर्श कर बचपन की यादें ताज़ा हो गई। बचपन में नंगे बदन भैंस की पीठ पर बैठकर भीगते थे।

लालू साहब तस्वीरो में देख कर तो यही लगता है कि आप बिहार में बाढ़ के चलते हो  रही समस्याओं से बेफिक्र है। सिर्फ स्टेच में आ कर जनता के हित में बोलने से कुछ नहीं होता है लालू जी। जनता के बीच में जा कर उनकी मदद करने से होता है।

आप तस्वीरो में जिस तरह से बारिश के मजे ले रहे है
इससे तो साफ जाहिर होता है कि आप बिहार के बाढ़ पीड़तों का अपमान कर रहे है। और आपको बिहार के जनता से कुछ लेना देना नहीं सिर्फ जब रेस्क़ु ऑपरेश हो जायेगा तब मिडिया के सामने आ कर दो लब्ज बोल देना है मुफ्त प्रचार के लिए।


बता दें कि बिहार में बाढ़ से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि अकेले किशनगंज में बाढ़ की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पूर्णिया में सात अन्य कालकवलित हो गए. कटिहार और मधेपुरा जिले में दो-दो व्यक्तियों की जान चली गई।

-#सूरज मौर्या#
Source- ndtv  india

Comments