न मुँह छुपा के जियो और न सर झुका के जियो ग़मों का दौर भी आये तो मुस्कुरा के जियो





आज 27 सितंबर फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित सिंगर श्री महेंद्र कपूर सहाब की पुन : तिथि है..

आपका जन्म 9 जनवरी 1934 को अमृतसर मैं हुआ और आप 27 सितंबर 2008 को इस नश्वर दुनियां को छोडकर चले गए..

बालक महेंद्र कपूर को 12 साल की उम्र से गायन का शौक था और आप कम उम्र में मौहम्मद रफी सहाब की शरण मैं गए और उन्हें अपना गुरू बनाकर उनसे गायन की शिक्षा ली लेकिन आप दोंनों ने साथ मैं कभी कोई गीत नहीं गाया क्यूँकि रफी सहाब नहीं चाहते थे आप दोंनों के बीच कोई कंपटीशन हो..

आपने हर प्रकार के गीतों में चाहे वो भजन हो फिल्मी नगमें हों या देश भक्ति गीत हों आपने हर गीत मैं अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा..
आपके चंद गीतों की एक झलक पेश कर रहा हूँ :

अबके बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे
है प्रीत जहां की रीत सदा
दुल्हन चली पहन चली तीन रंग की
दिल की ये आरजू थी कोई दिलरूबा मिले
ऐ खुदाए पाक ए रब्बुल करीम
तेरे प्यार की तमन्ना
और भी ढेर सारे गीत हैं जिसमें आपने अपनी जादू बिखेरा आज भी हम उन गीतों को बेहद चाव के साथ सुनते हैं.

मैं आज आपकी पुन : तिथि पर श्री महेंद्र कपूर साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं..

Comments

  1. महेंद्र कपुर साहब को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन 🙏

    ReplyDelete

Post a Comment