कभी वेट कर के देखना मेरा तुम भी कितना मजा आता है। लेकिन कलाम की बात तो ये है कि मैंने तुन्हें कभी वेट करने नहीं दिया। तुम हर बार अपने बताये समय से लेट आती और मैं जल्दी। तुम्हारा इंतज़ार करना पसंद था मुझे ये बात तुन्हें पता थी शायद इसलिए तुम जानबुझ कर देर करती। तुम्हारा यूँ देर से आना मुझे लगता था कि शायद तुम मेरी खातिर देर से आती हो।
लेकिन मुझे क्या पता था तुम्हारा देर से आना मुझसे अलग होने का तुम्हारा पहला निर्णय था। इसी तरह तुम देर देर करती रही और दूर होती रही और एक दिन आना ही बंद कर दिया। मुझे तुम्हारा इंतज़ार करना पसंद था इसका अच्छा फायदा उठाया तुमने। लेकिन अफसोस देखो न तुम्हारे इंतज़ार में आज भी मैं उस भोलू समोसे वाले के यहाँ बैठ कर तुम्हारा इंतज़ार कर रहा हूँ। और रोज दो समोसे आर्डर कर देता हूँ और साथ मे खट्टी चटनी भी। मुझे पसंद नहीं थी लेकिन तुम्हारे खातिर मैं खा लिया करता था।
भोलू मुझसे रोज पूछता है कि आज मैडम नहीं आयी। अब क्या बताऊँ उसे की तेरी अब खट्टी चटनी की खफ्त बंद हो गयी है। वो तो मैं बस उसकी याद में लेता हूँ। तुम शायद भूल गयी होगी जब तुम अपने छोटे से मुँह में बड़े से समोसे को एक साथ खाने की अंनत कोशिश करती तो चटनी से तुम्हारी मुछे बन जाती थी जिसे मैं अपने रुमाल से पोछ देता वो रुमाल अब भी मेरे पास है और उस पर लगी चटनी अब सूख चुकी है मेरी तरह।
#MaiThinker #wait #love #yqbaba #yqdidi www.surajmourya.blogspot.com
Follow my writings on @YourQuote.in #yourquote #quote #stories #ttt #qotd #quoteoftheday #wordporn #quotestagram #wordswag #wordsofwisdom #inspirationalquotes #writeaway #thoughts #poetry #instawriters #writersofinstagram #writersofig #writersofindia #igwriters #igwritersclub


Comments
Post a Comment