सोशल मीडिया पर सलीम की बुराई करने वाले को लोग क्या कहेंगे ?

 
हम अक्सर अपने देश मे या समाज मे कुछ करने से पहले लोग के बारे में सोचते है। ये लोग वो लोग होते है जो बहुत अच्छे भी होते है और खराब भी। तो उन्हीं लोगों से एक सवाल है कि
"सोशल मीडिया पर सलीम की बुराई करने वाले को क्या कहेंगे लोग ?"

सलीम  कौन है और कहाँ से है क्या काम करता है अब तक तो सब को पता चल गया होगा। सोशल मीडिया पर छाया हुआ है ये लड़का। इसकी हिम्मत ने 50 से ज्यादा लोगो की जान बचाई है। और आतंकियों को घंटा कुछ उखाड़ने दिया।

                    सलीम

सलीम की तारीफ आज सारा देश कर रहा है। क्योंकि इस लड़के के की हिम्मत ने कुछ समय के लिए इस देश से हिन्दू मुस्लिम के भेदभाव को हटा दिया है।

लेकिन समाज मे आज भी ऐसे कुछ असामाजिक तत्त्व है जो समाज को गंदा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। फेसबुक पर अफवाह नाम का एक फेसबुक पेज चलता है। तंज कसता है हमेशा किसी ना किसी नेता पर या कुछ गलत हो रहा है तो उस पर।

लेकिन सलीम के बहादुरी पर इस पेज ने ऐसा तंज कसा है जो किसी लांछन से कम नहीं आंका जा सकता है।

इन्होंने जो पोस्ट किया है वो शर्मनाक  है। एक इंसान जो अपनी जान को खतरे में डाल कर हिम्मत दिखा कर 50 से ज्यादा लोगो की जान बचाता है आपको उसपर इस तरह के भद्दे पोस्ट करते शर्म नहीं आयी।

आज सारा देश जंहा उसकी हिम्मत की वाह वाही कर रहा है वहीं ऐसे कुछ पेज सोशल मीडिया का सहारा लेकर सोशल मीडिया में आग उगलने का काम कर रहे है।

यही काम अगर किसी हिन्दू जाती के व्यक्ति ने किया होता जिसका नाम राम होता तो क्या तब भी इस तरह के पोस्ट करते। बस इसका नाम सलीम है इस वजह से ये कह दिया कि अच्छा हुआ आंतकियों से जा नहीं मिला।

हम सब जानते है कि अमरनाथ यात्रा से लौट रही जिस यात्री बस पर आतंकी हमला हुआ उसे सलीम शेख नाम का एक ड्राइवर चला रहा था। गुजरात के वलसाड के रहने वाले सलीम ने दिलेरी दिखाते हुए हमले के दौरान यात्रियों से भरी बस को वहां से निकाला लिया।

किसी की जान को धर्म से जोड़ना छोड़ दो। हाथ मे कलम है तो भलाई के लिए उसका उपयोग करो। न कि धर्म और जाति को तौलो।

Comments