मेरे रोल मॉडल मेरे पापा है और आपके।

   
                 

मुझे अब भी याद है मम्मी ने बताया था कि जब तुम्हारे पापा मुंबई आये थे तो उनकी ऐज 14 साल थी। तब से आज तक देख रहा हूँ वो उतनी ही मेहनत आज भी करते है जितनी की वो पहले थे।

वेल हमारे मन मे हमेशा से सवाल होता है कि हम अपना रोल मॉडल किसे बनाए।

वैसे हम में से कितने है जो अपने माँ पापा की बायोग्राफी सुनना पसंद करते है। वैसे इनके बारे में न TV पर बताया जाता है और न ही रेडियो पर। मतलब ये जान लो कि अगर आपको अपने माँ पापा की बायोग्राफी  जाननी है तो  आपको मीडिया के किसी भी सोयर्स की सहायता नहीं लेनी पड़ेगी। आगर आपको आपके पापा के बारे में कोई बात सकता है तो वो है आपकी माँ, दादी और दादाजी।

वैसे सब आज बॉलीवुड के कुछ ऐक्टर्स को या फिर क्रिकेटर्स को अपना रोल मॉडल मानते है। ये गलत भी नही है क्योंकि हम जो देखते है वही करते है। मैं भी अब तक वहीं करते आया हूँ।

मैं हर बार सोचता हूँ कि जब मेरे पापा मुंबई में आये थे तो क्या करते होंगे। कैसे काम ढूंढा होगा और कैसे अपने इनकम से अपने परिवार को संभाला होगा। परिवार इसलिए क्योंकि कम उम्र में ही उनकी शादी हो चुकी थी जिसके बाद वो माँ के साथ मुंबई आ गए थे। मुंबई में भी उनका सफर इतना आसान नहीं था। कड़ी मेहनत से उन्होंने एक घर बनाया। हमें पढ़ाया लिखाया। और हर बार जब जब मुझे कहीं जाना हुआ तो मेरे पॉकेट मनी का ख्याल रखा।

जब ये सारी बातें में सोचता हूँ तो खुद के बारे में एक बात तो जरूर सोचता हूँ कि क्या मैं उनके ऐज में इतना कर पता। क्या मैं मुंबई में घर ले पाता। क्योंकि आज मैं जंहा भी हूँ वहाँ पर अगर आप काम नहीं करोगे तो निकाल दिए जाओगे। ट्रैन में भीड़ से नहीं लड़ोगे तो उतार दिए जाओगे या फिर दबा दिए जाओगे जंहा आपकी मौत भी हो सकती है।

इन सब सिचुएशन से मेरे पापा भी लड़े होंगे और खुद को इन कठनाइयों से उभारा होगा। तो अब तो ये तय है कि मेरे रोल मॉडल तो मेरे पापा है। आपके कौन है बताइयेगा कमेंट बॉक्स में।

By Suraj Mourya

Comments