जी हां सही सुना आपने बीजेपी से सिद्धू इसलिए अलग हुए थे क्योकि उन्हें पंजाब में काम करने से रोका जा रहा है। लेकिन बतौर एक सेलेब्रिटी सिद्धू पंजाब के लिए बहुत कुछ कर सकते थे।
बीजेपी से अलग होने के बाद खबर ये थी कि सिद्धू आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे। खैर ये खबर हवा में उड़ती रही और सिद्धू ने केजरीवाल को भी अपनी गुगली से बोल्ड कर दिया और पंजाब में 'आवाज-ए-पंजाब' नाम से नया फ्रंट बनाया।
बीजेपी को चौंकाते हुए राज्य सभा से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अब एक नई गुगली फेंकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी झटका देते हुए सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव लिए नया मोर्चा बनाया है। सिद्धू ने इस नए मोर्चे का नाम 'आवाज-ए-पंजाब' रखा है। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने इस बात की पुष्टि की है।
सिद्धू ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह के साथ मिलकर पंजाब में 'आवाज-ए-पंजाब' नाम से यह नया फ्रंट बनाया है। परगट सिंह ने एक फोटो शेयर कर पंजाब में इस नए फ्रंट की जानकारी दी है।
इस फ्रंट में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके भाई बलविंदर सिंह बैंस भी शामिल हैं। परगट और बैंस भाइयों के भी शुरुआत में आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा थी।
सूत्रों का कहना है कि वे पिछले अगस्त से ही पार्टी के संपर्क में थे, पर आम आदमी पार्टी के एक ही परिवार के दो सदस्यों को टिकट न देने वाला नियम उनके पार्टी में आने के आड़े आ रहा था। इस वजह से वह पार्टी में नहीं आ सके।
सिद्धू का यह नया मोर्चा पंजाब में अंदरूनी कलह से जूझ रही आम आदमी पार्टी के लिए नई चुनौती साबित हो सकती है। बता दें कि सिद्धू के पहले आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा थी, लेकिन अब वह पंजाब में केजरीवाल को टक्कर देते दिखाई दे सकते हैं।
#अब देखना ये होगा की सिद्धू की ये फ्रंट पंजाब में किस तरह का प्रदर्शन करती है।
#क्या सिद्धू की आवाज़-ए-पंजाब फ्रंट पंजाब को ड्र्ग्स की लत से दूर कर पाएगी?
#क्या सिद्धू कि ये फ्रंट पंजाब के युवाओं का भविष्य सुधार पाएगी?
खैर पंजाब के लोगो की सवालो की लिस्ट बहुत लम्बी है और जवाब की तो वे सिर्फ उम्मीद कर सकते है।
-#सूरज मौर्या

Comments
Post a Comment