आखिर कब तक।







#मंत्रालय के सामने कला छात्रों का प्रदर्शन, सैकड़ों छात्र हिरासत में।

#क्या अब यही एक मात्र रस्ता रह गया है कि हमे अपने हक के लिए सड़को पर उतर कर तांडव करना पड़ेगा?

#आखिर क्यू नही लिया गया एक्शन जब छात्रों ने शिकायत की थी।

#क्या राज्य सरकार चाहती थी कि छात्र सड़क पर उतरे?

#क्या राज्य सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही है?

मंत्रालय के सामने बुधवार को रहेजा स्कूल ऑफ आर्ट्स के छात्रों ने कैपिटेशन फीस के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। मंत्रालय के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लिया है।

रहेजा स्कूल ऑफ आर्ट्स के छात्रों ने स्कूल प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर कैपिटेशन फीस बगैर रसीद के लिए जाने तथा स्कूल में छात्रों को किसी भी तरह की सुविधा न दिए जाने की शिकायत राज्य सरकार के पास की थी।

 कला छात्रों के संगठन विद्यार्थी भारती ने इस मामले में सरकार से मांग की थी कि छात्रों से वसूली गई कैपिटेशन फीस तत्काल प्रभाव से लौटाई जाए और कला छात्रों को हर तरह की सुविधा दी जाए।

 इस मामले में राज्य सरकार की ओर से किसी भी तरह का सकारात्मक उत्तर न मिलने के बाद बुधवार को कला छात्रों ने मंत्रालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े मुर्दाबाद व राज्य सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी भी की।

सुरक्षा कर्मचारियों ने मंत्रालय के सभी गेट बंद कर दिए। बाद में पुलिस ने आंदोलन कर रहे सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लिया, जिससे माहौल पूर्ववत हो सका।

-- #सूरज मौर्या

Comments