स्काई वॉक बना क्राइम वॉक

          www.surajmourya.blogspot.com               

              स्काई वॉक बना क्राइम वॉक।





कुछ सालों पहले उल्हासनगर शहर में रेलवे स्टेशन परिसर में हो रहे ट्रैफिक कि समस्या को देखते हुए स्काई वॉक का निर्माण किया गया था। एमएमआरडीए द्वारा 125 करोड़ की लागत से बनाया गया ये स्काई वॉक अब उल्हासनगर शहर का ऐसा जगह बन गया है जहां आज सब से जयादा चोरी , चैन-छिनौती और नशीले पदार्थो का सेवन होता है। इसके अलावा यहाँ पर कॉलेज या टयूशन जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना बहुत बार सामने आई है। दिन में यहाँ शराबियों द्वारा ताश के पत्ते भी खेले जाते हैं जिससे स्काई वॉक से आने- जाने महिलाओं एवं लड़कियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इन सब के अलावा स्काई वॉक पर खुले आम कॉलेज स्टूडेंट्स द्वारा की जा रही अश्लील हरकतें इंसानियत को शर्मसार कर रही हैं। जहां पर शाम होते ही ये स्काई वॉक शराबियों का ठिकाना बन जाता है। गौर करने वाली  बात ये है कि स्काई वॉक पर दिन पर लाइट चालू होती लेकिन वहीँ अगर हम बात करे रात कि तो यँहा पर लाइट का नामो-निशान नहीं होता है। यहाँ पर सिक्योरिटी के नाम पर सिक्योरिटी गॉर्ड की टूटी-फूटी केबिन ही  है। इससे आप ये साफ़ अंदाज़ लगा सकते हैं कि स्काई वॉक कि कितनी दुर्गति हुई है। सवाल उठता है कि शहर की इतनी महत्तवपूर्ण जगह जहां रोजाना लाखो लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में ये कहना ये गलत नहीं होगा कि उल्हासनगर का स्काई वॉक अब क्राइम वाक बन गया है।

Comments