सेल्फ़ी अडिक्शन
जिंदगी में एक हसीन गलती कर बैठे सेल्फ़ी ले बैठे "......
करोड़ो लोगो की दुनिया है सोशल मीडिया , जैसे ही असली दुनिया ने जरा-सा एटीटयूड दिखाया कि हम सोशल मीडिया के महासागर में छलांग लगा देते है। कितनी चमकीली है ये सोशल मीडिया कि दुनिया जहाँ पता नहीं अलग-अलग नाम के कितने शहर है, जैसे की फेसबुक, व्हाट्सऐप ,टिवीटर , इंस्टाग्राम और पता नहीं कितने शहर होंगे। जैसे एक बड़े से मैदान में लाखो लोग एक साथ खड़े हों, कोहनी से कोहनी सटाए और अचानक कोई भी पलटकर किसी भी अजनबी की ओर हाथ बढ़ा सकता हो। लाखो और करोड़ो के इस भीड़ में जब मन चाहा चिल्लाकर जो भी कह दिया बन गया स्टेटस और अपलोड कर दी अपनी सेल्फ़ी।
खैर सोशल मीडिया के इस दुनिया में हर कोई चाहता है की वो अपना पसंदीदा फोटो अपलोड करे और अपने दोस्तों की रिऐक्शन पाये और ज्यादा से ज्यादा लाइक्स बटोर सके। लाइक्स पाने की इस होड़ ने लोगो को इतना मशरूम कर दिया है कि उन्हें पता ही नहीं कि वो अपनी फोटो खिचवाने के किस हद तक का जोखिम उठाते है। बेरहाल फोटो अपलोड करने और लाइक्स पाने की होड़ से एक वाकया याद आया कि भैया इ तो सेल्फ़ी का ट्रेंड चल रहा है। सोशल मीडिया के महासागर में सेल्फ़ी को आज कल ज्यादा महत्त्व यानि लाइक्स मिलने लगे है और लोग एक ही फोटो को अपने अलग - अलग शहरो में पोस्ट करते है।
लेकिन सेल्फ़ी लेने की चाह ने लोगो को इस कदर दिवाना कर दिया है की वो अपने जान की भी परवाह नहीं करते है और सेल्फ़ी निकालने लगते है सिर्फ और सिर्फ इसलिए की अगर फोटो के पीछे सबसे अलग और सबसे यूनिक बैकग्राउंड रहा तो उनकी फोटो को सोशल मीडिया कि दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जायेगा और ढेर सरे लाइक्स और कमेंटर आएंगे। लेकिन हाल ही में मुंबई में सेल्फ़ी लेने के दौरान एक लड़की की जान चली गयी। दरअसल किसी लम्हे को सेलफोन में कैद करना और उसे फेसबुक में अपलोड करना आज कल के युवाओ का पसंदीदा शौक बनता जा रहा है।
और इस शौक को पूरा करने के लिए लिए वो किसी भी हद तक का जोखिम उठाने को हमेशा तैयार होते है इसकी एक मिसाल हाल ही में हुए मुंबई के बांद्रा स्थित बैंडस्टैंड में सेल्फ़ी लेने के चक्कर में तीन लोगो समंदर जा गिरे। जिनमे से दो लोगो को बचा लिया गया बल्कि एक की समंदर में ढूबजाने की वजह से मौत हो गयी। दोस्तों जितनी अच्छी हमारी सेल्फ़ी होती है उतना ही बड़ा खतरा होता है। लेकिन शायद इस वारदात ने हम सभी की आँखें खोल दी है।
तो दोस्तों जाने से पहले एक ही बात कहूँगा कि "जिंदगी में एक हसीन गलती कर बैठे सेल्फ़ी ले बैठे "...... सूरज मौर्या


Comments
Post a Comment