नेता हो तो ऐसा हो






हम सब ने कभी ना कभी अपने जीवन में अपने बड़ो से ये सवाल जरूर सुना होगा की " बताओ बेटा हमारा नेता कैसा होना चाहिए " इतना ही स्कूल में हिंदी के एग्जाम में कभी - कभी ये आ जाता की ": आपका नेता कैसा हो " इस पर १०० से १५० शब्दों में निबंध लिखो। तब हम बड़ी उत्कुस्ता ये लिखते थे की हमारा नेता अच्छा होना चाहिए , लोगो की मद्दत करने वाला होना चाहिए , गरीबो की मद्दत करने वाला होना चाहिए , अच्छा इंसान होना चाहिए इस तरह की अनेक बातें हम लिखा करते थे अपने निबंध में। लेकिन आज अगर मुझसे ये सवाल फिर से किया जाये तो मैं यही कहूँगा की ..... आज हमारा नेता हमारे साथ मुंबई के लोकल ट्रेनों में सफर तय कर अपने दफ्तर जाये / मंत्रालय जाये। वो भी इंसानो की भीड़ से युद्ध करे जिस तरह से हम ट्रैन में बैठने के लिए करते है और सीट न मिलने पर वैसे ही भीड़ में खड़े रहे जैसे हम खड़े होते हैं, और लोगो के जंग खाए चेहरों से पूछे कि आखिर क्यों इतने टेंशन में हो भाई और उन्हें अश्फ़ाक दे और मंजिल आने पर इंसानो की भीड़ को चीरते हुए ट्रैन से उतर जाए। क्या हमे मिलेगा ऐसा नेता ??बताइयेगा कमेंट्स द्वारा। ........# सूरज मौर्या #

Comments

Post a Comment